पेंड्रा. छत्तीसगढ़ के मरवाही से विधायक रहे वरिष्ठ नेता पहलवान सिंह मरावी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सामान्य जाति के लड़के लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे शादी कर लेते हैं. फिर उन्हें चुनाव जीताकर सरपंच बनाते हैं. लोग अपने बच्चों को संभालकर रखें, ताकि इस पर रोक लग सके.
बता दें कि पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी क्षेत्र के कद्दावर आदिवासी नेता हैं. बीच में वे बीजेपी में चले गए थे, लेकिन पिछले सालों में उन्होंने कांग्रेस में वापसी की है. एक दिन पहले हुए विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में वे शामिल हुए थे. इसी दौरान उन्होंने ये बयान दिया है.
पूर्व विधायक ने ये कहा
पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी ने कहा कि सामान्य जाति के लोग आदिवासी लड़कियों को बहका रहे हैं. वे आदिवासियों से शादी कर लेते हैं. उन्हें सरपंच बनाते हैं, ये अच्छी बात नहीं है. सामान्य लोग हमारी बहन-बेटियों को रख लेते हैं. उद्देश्य सिर्फ आदिवासी क्षेत्रों में अपनी धाक जमाना होता है. इससे आदिवासियों का ही नुकसान हो रहा है.
समाज से की अपील
इस दौरान पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी ने आंकड़े भी प्रस्तुत किए. बताया कि मरवाही क्षेत्र में ही 12 लड़कियां ऐसी हैं जो सरपंच बनी हैं. जबकि उनके पति सामान्य जाति से आते हैं. उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेरी समाज से अपील है कि अपने बच्चों को संभालकर रखें.
मालखाने से एक करोड़ से ज्यादा के आभूषण गायब! पुलिस बोली- बंदर ले गए, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
जेल में बंद छात्र को NEET-2026 परीक्षा देने की अनुमति, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के संजय अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft