सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबरें आ रही है। राज्य में लगातार नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। रविवार को सुकमा जिले के भेज्जी और चिंतागुफा थाना में पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर निकलकर आ रही है। सुरक्षा बलों के जवान लगातार जंगल में सर्चिंग कर रहे है।
जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना भेज्जी एवं चिंतागुफा क्षेत्र के पहाड़ी जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान वहां छिपे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में 03 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है और बताया जा रहा कि, ऑपरेशन होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft