रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर "काम बंद करो, कलमबंद करो" का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह विरोध 31 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगा।
दरअसल, फेडरेशन का कहना है कि, राज्य सरकार द्वारा उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी कारण कर्मचारियों और अफसरों को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आंदोलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए, फेडरेशन ने अधिक कर्मचारियों को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु अपने टेबल-टू-टेबल आउटरीच अभियान को तेज कर दिया है।
फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि, राज्य सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है। बार-बार ज्ञापन, बैठक और बातचीत के बावजूद भी कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। इस अनदेखी और बेरुखी के खिलाफ अब कर्मचारियों ने निर्णायक आंदोलन का रास्ता चुना है। फेडरेशन के अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में आंदोलन की पूरी रणनीति बना ली गई है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft