अंबिकापुर। एक हाथी अपने दल से भटक कर अंबिकापुर शहर में घुस आया है। यह जंगली हाथी अभी शहर के बाहरी क्षेत्र में है। वन विभाग और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी जंगली हाथी को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे है। बताया जा रहा कि मुख्य वन संरक्षक के बंगले के अंदर की दीवार को भी तोड़ दिया है। जिसके बाद वन अमला सक्रिय हुआ है और हाथी को खदेड़ने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जंगली हाथी के वर्तमान में गाड़ाघाट नर्सरी में होने की संभावना पर खोजबीन की जा रही है। जंगली हाथी के शहर में आ जाने की खबर वन विभाग की टीम को तब लगी जब इसने तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। वही, जंगली हाथी ने शहर के रिहासी क्षेत्र में एक दीवार को क्षतिग्रस्त किया है। यहां से बांसबाड़ी के अहाते को दो स्थानों पर तोड़ कर सीधे वन अधिकारियों की कालोनी तक पहुंच गया। जिससे वहां के लोगों में हड़कंप मच गया।
कई बार शहर तक पहुंचे है जंगली हाथी
जंगली हाथी का शहर में प्रवेश पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले भी शहर में जंगली हाथियों ने प्रवेश किया है। कुछ सालों पहले जंगली हाथियों का दल शहर के बीचों-बीच होकर गुजरा था। इसके बाद मनेन्द्रगढ़ मार्ग में होलीक्रास स्कूल के नजदीक जंगली हाथियों ने डेरा जमाया था। फिर जंगली हाथियों का एक दल शहर के बाहरी क्षेत्र से होकर गुजरा था। इस बार सिर्फ एक हाथी है। इसकी निगरानी कर सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने का प्रयास हो रहा है।
उधर, DFO पंकज कमल ने बताया है कि बुधवार शाम को एक हाथी के आने की सूचना सूरजपुर जिले के कल्याणपुर के पास ट्रेस हुई थी। अभी तकिया के जंगल में है इसे ट्रेक किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि इसे खैरबार के जंगलों की तरफ भेजा जाए इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। विभाग की तरह से आसपास के इलाके में मुनादी करा दी गई है साथ ही उन इलकों के स्कूलों को भी बंद करा दिया गया है।
(अंबिकापुर से सुमित सिंह का इनपुट)
विजिट माय स्टेट अभियान को मिला विस्तार, UPSTDC ने शुरू किए 5 नियमित धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft