कोरिया। जिला जर्नलिस्ट क्लब कोरिया (पूर्व नाम प्रेस काउंसिल ऑफ कोरिया) की नई कार्यकारिणी को लेकर सोमवार को पत्रकार भवन प्रेमाबाग बैकुंठपुर में निर्वाचन संपन्न हुआ। यह चुनाव पर्यवेक्षक/ निर्वाचन अधिकारी रंजीत सिंह, अध्यक्ष MCB प्रेस क्लब मनेंद्रगढ़ और प्रवीण निशी अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ पत्रकार संघ की उपस्थिति में कराया गया।
इस सर्वदलीय बैठक में वरिष्ठ पत्रकार उत्तम कश्यप ने पर्यवेक्षक/चुनाव अधिकारी के समक्ष पुरानी कार्यकारिणी को नई कार्यकारिणी में रिपीट करने प्रस्ताव रखा। जिसका वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह ने समर्थन किया। चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पर्यवेक्षक/चुनाव अधिकारी ने उपस्थित सदस्यों से रायमशुमारी की। इस दौरान सबकी सहमति होने पर सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को नई कार्यकारिणी के रूप में दोबारा चुन लिया गया।
इन्हें मिला दायित्व
जिला जर्नलिस्ट प्रेस क्लब कोरिया में पुरानी कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रवींद सिंह, उपाध्यक्ष राजेश राज गुप्ता व सराफल अली, सचिव योगेश चंद्रा, कोषाध्यक्ष अरुण जैन, सह सचिव दीपक सिंह चौहान और 5 कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित थे। जिनको अगले कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी के रूप में पर्यवेक्षक/चुनाव अधिकारी ने रिपीट करने घोषणा की।
वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में चुनाव
चुनाव प्रक्रिया के दौरान कृष्ण विभूति तिवारी, नूरजहां खातून, अनवर आलम, रवि शर्मा, प्रभात दास, राजू खान, राजीव मिश्रा, संत कुमार जायसवाल, धर्मेन्द्र सिंह, अंकित अग्रवाल, नीरज गुप्ता, प्रकाश शर्मा, राज कुमार जायसवाल, हर्षित लकड़ा, अजय ठाकुर, राहुल सिंह, आदित्य गुप्ता, कमरू निशा, सरवर अली समेत अन्य वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहें।
राजीव भवन में चोरी से मचा हड़कंप, AC समेत लाखों का सामान पार, दो गिरफ्तार
भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft