रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत भिलाई-दुर्ग और बिलासपुर में ED ने बुधवार की सुबह से कई ठिकानों पर एक साथ एक्शन शुरु किया है। बताया जा रहा है कि, यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर में कारोबारी विनय गर्ग के आवास समेत अन्य ठिकानों पर ED की टीम ने एक्शन लिया है।
इस एक्शन में ED की टीम में कई अफसर शामिल है। इनके साथ केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवान भी शामिल है। रायपुर में 5 से अधिक ठिकानों पर अलग-अलग स्थानों पर एक्शन जारी है। वहीं, अन्य ठिकानों पर कृषि संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। बहरहाल, अभी आधिकारिक पुष्टि होना शेष है कि आखिर यह दबिश किस मामले को लेकर की जा रही है।
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft