रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को दुर्ग जिले के ग्राम बोरी पहुंचे थे। यहां भेंट मुलाकात कार्यक्रम में वो आम लोगों से मुलाकात की। इससे पहले रायपुर के हैलीपैड पर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के आरोपों का जवाब भी दिया। उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ED के अधिकारी यहां लोगों के थर्ड डिग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा- भाजपा खुद कुछ कर नहीं पाई तो ED को ले आई है। वो अब लोगों को गिरफ्तार कर रहे हैं, हम तो कहते हैं जो भ्रष्ट है उस पर कार्रवाई करिए। मगर मारपीट क्यों कर रहे हो, मार- मार के हां बोलने को कह रहे हैं। जबरन हस्ताक्षर करने को कह रहे हैं, प्रताड़ित किया जा रहा हैं। एक उद्योगपति को इतना पीटा कि वो अभी भी अस्पताल में भर्ती है। कितने लोग हैं जिनके हाथ-पैर में चोटे आई है। अधिकारी थर्ड डिग्री टॉचर्र कर रहे है हैं। इसका मतलब यही है कि आप जबरदस्ती से भ्रष्टाचार सिद्ध कराना चाहते है।
सीएम भूपेश ने कहा कि, जो गलत है हम तो शुरू से बोल रहे हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करिए। लेकिन किसी को टारगेट करके फंसाने के लिए आप मारपीट करोगे ? दहशत में लाओगे ये तो ठीक नहीं है। लगातार ये कार्रवाई हो रही है। इसका मतलब है कि भाजपा सीधे नहीं लड़ पा रही तो कैसे बदनाम किया जाए इस वजह से ये हो रहा है, बस भ्रष्ट है - भ्रष्ट है कह रहे हैं, ये उसी सिद्धांत को मानते हैं कि एक झूट को 100 बार बोले तो सच लगने लगता है।
उन्होंने यह भी कहा, सरकार में हमें 4 साल हुए हैं, इन 4 सालों में डेढ़ लाख करोड़ रुपए आम जनता के खाते में गए। सरकार बटन दबाती है उधर रुपए मजदूर, किसान, लघु वनोपज संग्राहक के पास चला जाता है। इसमें क्या भ्रष्टाचार हुआ। ये पैसा भाजपा के काल में भी मिल सकता था। नहीं मिला, तब ये भ्रष्टाचार में गया। एक ही पुल को तोड़कर बना रहे थे। सड़क उखाड़ रहे बना रहे थे।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft