धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक रंजना साहू की कार गरियाबंद में तब पलट गई जब वे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं. उन्हें तत्काल मैनपुर अस्पताल ले जाया गया. हालांकि उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं.
बता दें बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरुधर पुजारी के यहां वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा है. इसमें कांग्रेस समेत अन्य दलों से जुड़े नेता, जनप्रतिनिधि व अफसर शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं. शुक्रवार सुबह धमतरी विधायक रंजना साहू भी यहां आने के लिए अपनी कार से रवाना हुई थीं. इसी दौरान उनकी कार गरियाबंद में मैनपुर के पास पहुंची थी कि ये हादसा हो गया.
ऐसे हुई घटना
जानकारी के अनुसार, धमतरी विधायक रंजना साहू अपने सहयोगियों के साथ कार से जा रही थीं. कार में कुल 5 लोग सवार थे. अभी उनकी कार गरियाबंद जिले के मैनपुर से 18 किलोमीटर दूर मुख्यमार्ग पर पहुंची थी. इसी दौरान सामने तेज गति से हाइवा आ रहा था. ड्राइवर ने उससे बचने के लिए कार को सड़क से नीचे उतार दिया. तभी कार एक गड्ढे में घुस गई और पलट गई. गनीमत ये रही कि कार की रफ्तार तब तक कम थी. इसी के चलते किसी को भी ज्यादा चोटें नहीं आईं. उन्हें मैनपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चोट को सामान्य बताया. इससे सभी ने राहत की सांस ली है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft