गरियाबंद। छत्तीसगढ़-ओड़िशा बॉर्डर पर स्थित सोनाबेड़ा के आश्रित ढेकूनपानी CRPF कैंप में उस समय हडकंप मच गया, जब कैंप में तैनात एक जवान ने AK-47 राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। अगर सरकारी आंकड़ों को देंखे तो, पिछले 6 वर्षों में 177 सुरक्षा बल के जवानों अपनी जीवन लीला समाप्त की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान गोपीनाथ सबर के रूप में की गई है, जो ओडिशा के खरियार क्षेत्र के खरधरा गांव का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही कोमना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरु कर दी है।
फिलहाल, अभी खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस मृतक के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर, जानने का प्रयास कर रही है कि, जवान ने यह कदम क्यों उठाया है। सुरक्षा बलों में तनाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी जांच की जा रही है। पुलिस और CRPF के अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft