छत्तीसगढ़. नगर निगम भिलाई ने शहर में अवैध निर्माण पर एक्शन लेना शुरु कर दिया है। इस तरह के निर्माण पर निगम प्रशासन ने हथौड़ा चलाने का मन बना लिया है। बुलडोजर वाली सरकार उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश की तर्ज पर ही कार्रवाई शुरु हो गई है। गुरुवार को निगम की तोड़फोड़ टीम ने शास्त्री मार्केट में कार्रवाई की है। उसने वहां अपना केसरी लॉज की निर्माणाधीन 6 वीं मंजिल को तोड़ा दिया। निगम की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
नोटिस के बावजूद हो रहा था अवैध निर्माण
बता दे कि, निगम प्रशासन को पॉवर हाउस से लगी शास्त्री मार्केट में अवैध निर्माण की लगातार शिकायत मिल रही थी। जांच करने पर पाया गया कि अपना केसरी लाज के मालिक प्रभावती गुप्ता पति शिवाजी प्रसाद गुप्ता ने निगम से केवल जी प्लस 2 यानी कि तीन फ्लोर के निर्माण की अनुमति ली हुई है। इसके बाद उसने बिना अनुमति के दो मंजिला का अतरिक्त निर्माण कर लिया था। निगम ने उसे इसके लिए 2 महीने में 4 बार नोटिस भी जारी किया था। लॉज के मालिक ने नोटिस का जवाब देने की जगह उल्टा 6 वीं मंजिल का निर्माण करना शुरू कर दिया था।

जब निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद निगम के सब इंजीनियर और सहायक राजस्व अधिकारी के नेतृत्व मे तोड़फोड़ टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की ।
आगे भी होगी कार्यवाही
अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी व उपायुक्त सुनील अग्रहरि के नेतृत्व में कार्यवाही की गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगर कहीं भी अवैध निर्माण की शिकायत मिलेगी और बिना अनुमति के निर्माण करने वालों पर इसी तरह की कार्यवाही आगे भी होती रहेगी।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft