छत्तीसगढ़. खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस उप चुनाव के लिए यशोदा वर्मा कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। फिलहाल वो अभी जिला पंचायत राजनांदगांव की सदस्य और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष भी हैं। उनका चुनाव काफी टफ रहा, 24 दावेदारों में से उनके नाम पर हाईकमान ने मुहर लगाई है।
प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 24 दावेदार थे शामिल
रायपुर में हुई, कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में 24 दावेदारों के नाम सामने आए थे। उनमें से एक-एक नाम पर चर्चा हुई। उसके बाद जिताऊ दिखने वाले 7 नामों को छांटकर अलग किया गया। उनमें पूर्व विधायक गिरवर जंघेल, यशोदा वर्मा, दशमत जंघेल, ममता पाल और पदम कोठारी का नाम भी शामिल था। इन सात नामों को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया था। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यशोदा वर्मा को प्रत्याशी बनाने का पत्र जारी किया है।
कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने चुनाव समिति की बैठक के समय ही यह साफ कर दिया था कि पार्टी इस उप चुनाव में कांग्रेस किसी महिला उम्मीदवार को उतार सकती है। जिन सात लोगों के पैनल को सबसे गंभीर दावेदार बताया जा रहा है, उनमें भी तीन नाम महिलाओं के थे।
24 मार्च तक नामांकन, 12 अप्रैल को मतदान 16 को नतीजा
निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उप चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 24 मार्च निर्धारित की गई है। 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 28 मार्च तक प्रत्याशियों को अपने नाम वापस लेने का मौका दिया जाएगा। उसके बाद वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। खैरागढ़ सीट पर मतदान 12 अप्रैल को होना है। 16 अप्रैल को मतगणना और परिणाम जारी होंगे।
पिछली बार जोगी कांग्रेस के कब्जे में थी सीट
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के देवव्रत सिंह ने इस सीट पर भाजपा की कोमल जंघेल को केवल 870 वोटों के अंतर से हराया था। नवम्बर 2021 में देवव्रत सिंह का निधन हो गया। इसके बाद से यह सीट खाली है। 2013 में कांग्रेस के गिरवर जंघेल यहां से विधायक थे। 2007 के उपचुनाव और 2008 के आम चुनाव में भाजपा के कोमल जंघेल ने यह सीट जीती। इससे पहले कांग्रेस के देवव्रत सिंह यहां से विधायक हुआ करते थे।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft