अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पहाड़ पर बने एक गुफा से नाबालिग समेत कुछ लोग चोरी से कोयला निकाल रहे थे. तभी अचानक ऊपर से मिट्टी धसक गई. इससे नाबालिग समेत 2 लोगो की मौत हो गई. उनके शव बाहर निकाल लिए गए हैं. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि सरगुजा जिले में उदयपुर के ग्राम सुखरी भंडार में ये पहाड़ स्थित है, जहां गुफानुमा जगह से लोग चोरी-छिपे कोयला निकालते हैं. शुक्रवार की शाम को भी सुखरी भंडार निवासी 17 वर्षीय तिरंगा मझवार, 20 वर्षीय बुधलाल मझवार और लक्ष्मण मझवार केरा झरिया गुफा में कोयला निकालने के लिए गए थे. शाम करीब 5 बजे ऊपर से मिट्टी धसक गई.
इससे बुधलाल मझवार और तिरंगा मझवार मिट्टी में दब गए. जबकि लक्ष्मण मझवार बाहर खड़ा होने से बच गया. उसने गांव जाकर अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी. सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. दोनों को मिट्टी से बाहर निकालकर घर लेकर पहुंचे. लेकिन, उनकी मौत हो चुकी थी. शनिवार को दोनों मृतकों के पिता थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. वहीं अब पूरे मामले की जांच की जा रही है.
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft