Saturday ,April 25, 2026
होमछत्तीसगढ़ठगों के निशाने पर CM हाउस, खुद की पोस्टिंग हाउस में बताकर ठग ली 50 लाख की रकम...

ठगों के निशाने पर CM हाउस, खुद की पोस्टिंग हाउस में बताकर ठग ली 50 लाख की रकम

 Newsbaji  |  Jun 24, 2025 10:41 AM  | 
Last Updated : Jun 24, 2025 10:41 AM
पुलिस की गिरफ्त से ठग फरार है जांच जारी
पुलिस की गिरफ्त से ठग फरार है जांच जारी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो ठगों ने खुद की सीएम हाउस में पोस्टिंग होने और ऊंची पहुंच का भरोसा दिलाया और दुर्ग- अंबिकापुर के दो ठगों ने 6 युवा बेरोजगारों को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। उनसे 50 लाख रुपए ठग कर साल भर बाद एक बेरोजगार को सहायक अभियंता का फर्जी नियुक्ति आदेश भी थमा दिया। पीडि़त को जब हकीकत का पता चला तो उसने अपने और अन्य साथियों के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करा दी है।

मुकदमा दर्ज
पुलिस को जब मामले की जानकारी हुई तो उसके कान भी खड़े हो गए। तोरवा क्षेत्र के हेमूनगर निवासी मोनिषा सिंह ने धोखाधड़ी कर शिकायत करते हुए बताया कि उनका परिचय सुरेश साहू और खिलेश्वरी साहू के माध्यम से दुर्ग में रहने वाली प्रिया देशमुख और अंबिकापुर में रहने वाले रजत गुप्ता से साल भर पहले हुआ था। प्रिया स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी है। जबकि, अंबिकापुर के रजत ने स्वयं को सीएम हाउस में पदस्थ होने का दावा करता था।

दोनों ने उन्हें सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। उनके झांसे में आने के बाद आरोपी प्रिया और रजत ने मिलकर मोनिषा के साथ ही उसके परिचित संतोष कुमार, गौतम बाई, आकाश शर्मा, ज्योतिष, श्यामादेवी को लैब परिचारक, भृत्य और सीएसईबी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में 50 लाख रुपए ठग लिए है। पीडि़तों ने ये रकम नगद, खाते में ट्रांजेक्शन और रिश्तेदारों के माध्यम से दिए थे।

बेरोजगारों ने जमीन-जेवर तक बेच डालें
सरकारी नौकरी मिलने की उम्मीद में आरोपियों को यह रकम कर्ज, जेवर और जमीन बेचकर दी गई। शिकायत में बताया गया कि, न तो किसी को नौकरी मिली और न ही पैसे लौटाए गए है। इस दौरान दोनों आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। जब उन्होंने नौकरी के लिए दबाव बनाया तो मोनिषा को सहायक अभियंता और बाकियों को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया। जब नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी हुई, तब पीडि़तों को ठगी का अहसास हुआ और फिर उन्होंने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में कर दी है।

जांच अधिकारी सिविल लाइन के एसआर साहू ने बताया कि, 6 बेरोजगारों से 50 लाख रुपए ठगी की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft