रायपुर. रायपुर के माना बाल सुधार गृह का प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गया है. यहां पिछले 1 महीने के दौरान दूसरी बार ब्रेक हुआ है और विभिन्न मामलों में बंद कई किशोर यहां से भाग निकले हैं. अबकी बार 2 दिन पहले ही किशोर भाग चुके थे, लेकिन प्रबंधन इसे पुलिस से छिपाते रहे. भागने वालों में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी किशोर भी शामिल हैं.
बता दें कि बीते दिसंबर महीने में भी यहां से अपचारी बालक भागने में कामयाब हुए थे. तब उन्होंने नाइट इंचार्ज पर हमला कर दिया था और गमछे से गला घोंटने का प्रयास करते हुए भाग निकले थे. हालांकि बाद में पुलिस ने सभी को पकड़ लिया था.
वहीं अब दो दिन पहले एक बार फिर बाल सुधार गृह में बंद किशोरों ने घटना को अंजाम दिया है. इस बार वे बीते सोमवार की देर रात करीब 1 बजे खिड़की तोड़कर भाग निकले हैं. बताया जा रहा है कि भागने वालों में बच्ची से दुष्कर्म करने वाला, हत्या के केस में पकड़ा गया और इसी तरह के अन्य मामलों में बंद आधा दर्जन किशोर भाग निकले हैं.
2 दिन तलाशते रहे
घटना के 2 दिनों बाद तक भी इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी. प्रबंधन के जिम्मेदारों द्वारा आपस में ही चर्चा कर भागे गए किशोरों की तलाश की जाती रही. जब इसमें सफलता नहीं मिली तो वे माना पुलिस के पास पहुंचे. अब पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft