रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से के कुछ इलाकों में सोमवार और मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, हालांकि यह कुछ घंटे में ही खत्म हो गया, लेकिन दृश्यता कम होने से इससे कहीं-कहीं आवागमन पर असर देखने को मिला। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे आ रही गर्म हवा और निचले स्तर पर मौजूद ठंडी हवा के मिलने से ही कोहरा हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की भाषा में इसे संवहनीय कोहरा कहा जाता है, जिसकी अवधि कम समय की होती है।
वहीं, विक्षोभ के बाद छाने वाला कोहरा लंबी अवधि को होता है, जिसे संघनन कोहरा कहा जाता है। वर्तमान में सक्रिय विक्षोभ के कारण कोहरे का असर निचले क्षेत्र के साथ-साथ आसमान में 2-3 किमी ऊपर भी बन रहा है, जिससे दिन भर धुंध छायी रहती है।
मौसम विज्ञानिक ए.एम.भट्ट का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। इस बीच लंबे समय बाद अंबिकापुर का तापमान सोमवार को 6 डिग्री पहुंच गया। अगले दो दिनों तक विक्षोभ प्रभावी रहेगा। इससे तापमान 7-8 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन जैसे ही विक्षोभ कमजोर होगा तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस बीच एक और विक्षोभ अभी विकसित हो रहा है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft