रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पिछले लंबे से समय से संगठन की संरचना को लेकर चर्चाएं चल रही थी। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जनवरी में बतौर अध्यक्ष के पद पर काबिज हुए थे, तब से वे अपनी पुरानी टीम के साथ काम कर रहे हैं। इनमें से अनुराग सिंहदेव नई जिम्मेदारी में आ गए, संजय श्रीवास्तव को भी नई जिम्मेदारी मिल चुकी है।
अटकलें इस बात को लेकर थी कि, पहले विष्णु देव साय की पहले बनेगी, या फिर किरण सिंहदेव की टीम बनेगी। आखिरकार विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही अब सिंहदेव की नई टीम का ऐलान हो चुका है और मंत्रिपरिषद के विस्तार को लेकर सिर्फ कयासों का दौर ही चल रहा है।
राजनीतिक जानकार बताते हैं कि, इस टीम को बनाने के लिए संगठन मंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, सह संगठन मंत्री शिवप्रताप सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रभारी नितिन नबीन के अलावा मुख्य़मंत्री विष्णु देव साय के साथ किरण सिंहदेव ने चर्चा कर घोषणा की है। देखिए सूची.



शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft