रायपुर. प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पदस्थ्य हजारों स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी. इससे अस्पतालों में व्यवस्थाएं चरमरा गई थी और मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा था. वहीं स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदवे से चर्चा के बाद उन्होंने हड़ताल स्थगित कर दी है. वहीं अब काम पर लौटने की बात उन्होंने कही है.
बता दें कि प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से अनियमित कर्मचारी शामिल थे. वे नियमितीकरण की मांग कर रहे थे तो वहीं वेतन वृद्धि समेत कुल 5 मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी कामबंद हड़ताल कर रहे थे.
इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था. उनकी पहल पर चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का निर्णय लिया गया है.
मिला आश्वासन
बताया गया है कि उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से उनके निवास में मुलाकात कर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पांच सूत्रीय मांगें उनके समक्ष भी रखीं. मांगों पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया. उनसे मिले आश्वासन के बाद संघ ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला किया.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft