रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कर्मचारियों को छुट्टियों की लंबी फेहरिस्त है। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाशों की घोषणा कर दी है। इसका राजपत्र प्रकाशन जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, आगामी वर्ष में कुल 107 दिनों की छुट्टी घोषित की गई है।

राजपत्र के अनुसार, सार्वजनिक अवकाश के तहत 18 दिन की छुट्टी तय की गई है। वहीं सामान्य अवकाश की संख्या 28 और ऐच्छिक अवकाश की संख्या 61 रखी गई है। दिलचस्प बात यह है कि, वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि और दिवाली दोनों रविवार को पड़ रही हैं, इसलिए इन तिथियों पर छुट्टी रविवार के साथ मेल खाएगी।
राज्य सरकार ने सभी शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों और सार्वजनिक संस्थानों को इस राजपत्रित अवकाश सूची के अनुसार छुट्टियों का पालन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि, यह सूची सभी विभागों में प्रसारित कर दी गई है, ताकि कार्य योजना उसी अनुरूप बनाने में उपयोग किया जा सकें।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft