रायपुर। छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बनाने में कामियाब रहा है। खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, विकास और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ठ कार्यों के लिए राज्य को भारत सरकार के खान मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जिला खनिज न्यास (DMF) के अंतर्गत किए गए बेहतरीन कार्यों के लिए दिया गया। जिससे राज्य के खनिज संपन्न जिलों में सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुए है।
DMF के कार्यो की सराहना
दिल्ली में आयोजित नेशनल DMF वर्कशॉप के दौरान इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से खनन राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ को खनन प्रभावित क्षेत्रों में पारदर्शी ढंग से फंड का उपयोग करते हुए टिकाऊ विकास को प्राथमिकता देने के लिए विशेष रूप से सराहा गया। कार्यक्रम में भारत सरकार के केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राज्य के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से सचिव, संचालक और खनन प्रभावित जिलों के कलेक्टर शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा DMF के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, अधोसंरचना और आजीविका जैसे विविध क्षेत्रों में समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में अब तक 16,506 करोड़ रुपए की लागत से 1,01,313 विकास कार्यों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 70,318 कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए जा चुके हैं।
राज्य शासन द्वारा DMF के क्रियान्वयन में पारदर्शी और जनहितकारी दृष्टिकोण को अपनाते हुए, प्रत्येक जिले में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यों की योजना और निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। यह नीति न केवल भौतिक विकास बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण को भी लक्ष्य में रखती है।
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
भिलाई में संगठित वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 दोपहिया वाहन बरामद
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft