रायपुर. Chhattisgarh Board Result 2023: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी CGBSE के 2023 की 10वीं व 12वीं बोर्ड के नतीजे 10 मई को आएंगे. दोपहर 12 बजे इसे स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम इसे जारी करेंगे. अब सभी की निगाह इस पर रहेगी.
इस लिंक से मिलेगा रिजल्ट
बता दें कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को रिजल्ट देखने के लिए दो लिंक प्रदान किए गए हैं, जिन पर क्लिक करके व रोल नंबर दर्ज कर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. इसके तहत www.cgbse.nic.in और www.results.cg.nic.in पर क्लिक करके जानकारी ले सकेंगे.
इतने छात्रों को इंतजार
इस साल बोर्ड परीक्षा में करीब 6.5 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. उनमें से 10वीं कक्षा में 3,37,293 स्टूडेंट्स व 12वीं में 3,27,935 छात्र शामिल हुए थे. परीक्षाएं 31 मार्च तक हुईं. उसके बाद जिलेवार मूल्यांकन केंद्र बनाकर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई. इसी कड़ी में अब नतीजे जारी किए जा रहे हैं.
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft