रायपुर। छत्तीसगढ़ नित नए कमाल करने में किसी से पीछे नहीं है, मुख्य सचिव को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लग रही थी कि कौन बनेगा? लेकिन एक बार फिर से शासन ने पुराने वाले मुख्य सचिव अमिताभ जैन के नाम पर मुहर लगा दी है। अमिताभ जैन को सेवा विस्तार दे दिया गया है। केंद्र सरकार ने अंतिम समय में उनके कार्यकाल को तीन महीने बढ़ा दिया गया है। साथ ही छत्तीसगढ़ गठन (नंबर 2000) के बाद यह पहला मौका रहा, जब किसी मुख्य सचिव को औपचारिक रूप से सेवा विस्तार दिया गया हो।

सूबे में कुछ दिनों से राज्य में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ जैसे वरिष्ठ IAS अधिकारियों के नाम चर्चा में थे। माना जा रहा था कि आगामी साय कैबिनेट बैठक में अमिताभ जैन की विदाई के साथ नए मुख्य सचिव के नाम की घोषणा होगी, लेकिन नए नाम पर मंत्रणा नहीं हो पाई, अंत में पुराने नाम पर ही सहमति बनी है।
अब तक 12 मुख्य सचिव
छत्तीसगढ़ में अब तक 12 मुख्य सचिव बनाए गए हैं। राज्य निर्माण के बाद बंटवारे में छत्तीसगढ़ के हिस्से में आए सबसे वरिष्ठ आईएएस अरुण कुमार प्रदेश के पहले मुख्य सचिव नियुक्त हुए थे। अरुण कुमार की नियुक्ति 30 अक्टूबर 2000 को हुई थी। उनका कार्यकाल 31 जनवरी 2003 तक रहा था।
अरुण कुमार – 30 अक्टूबर 2000 से 31 जनवरी 2003
एस.के. मिश्रा – 31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004
ए.के. विजयवर्गीय – 1 जुलाई 2004 से 7 नवंबर 2005
आर.पी. बागी – 7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007
शिवराज सिंह – 31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008
पी.जॉय उमेन – 31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2012
सुनील कुमार – 7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2014
विवेक ढांड – 28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018
अजय सिंह – 11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019
सुनील कुजूर – 2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019
आर.पी. मंडल – 31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020 तक
अमिताभ जैन – 1 दिसंबर 2020 से अब तक
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft