रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बहुत जल्द ही फेरबदल होने जा रहा है। पिछले दिनों भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों को सरकार के निगम-मंडल, आयोग और परिषदों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में भाजपा के एक व्यक्ति एक पद के कथन को पूरा करने ब जिन लोगों को अन्य जगहों पर पद नहीं मिले है। ऐसे समर्पित पदाधिकारियों को आगे लाने की रणनीति पर विचार किया जा रहा है।
दरअसल, भाजपा संगठन फेरबदल के दौरान ऐसे लोगों को जिम्मेदारी देने का विचार कर रहा है, जो पार्टी में लंबे समय से जुड़े हैं। साथ ही समय-समय पर पार्टी के विभिन्न समिति में सदस्य या अन्य पदों पर रहे हैं। ऐसे लोगों को संगठन प्रमुख जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा संगठन इसी महीने फेरबदल वाली सूची जारी करने वाला है। खासकर ऐसे पद जो लगभग खाली हो गए हैं। यानी जो पद पर थे वे या तो निगम मंडलों में अध्यक्ष बना दिए गए है या फिर निकायों में महापौर और अध्यक्ष बन गए हैं।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft