रायपुर. तरेंगा भाटापारा निवासी भूपेंद्र दास वैष्णव पिता रामनारायण वैष्णव ने छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग यानी सीजीपीएससी परीक्ष 2021 में 42 वीं रैंक हासिल की है. बड़ी बात ये कि इंटरव्यू में उन्होंने स्टेट में टॉप किया. इस उपलब्धि पर वैष्णव महासभा के पदाधिकारियों ने उनसे भेंट कर उन्हें व उनके माता-पिता को सम्मानित किया.
बता दें कि इस उपलब्धि के साथ भूपेंद्र सहायक संचालक वित्त विभाग में चयनित हुए हैं. बता दें कि वैष्णव महासभा ने उन्हें सर्किट हाउस रायपुर में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. उनके साथ ही उनके माता पिताजी को शाल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. भूपेंद्र वैष्णव का अगला लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनना है.
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा पन्नादास वैष्णव, प्रदेश महासचिव राकेश दास वैष्णव, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र बैरागी व दिव्या वैष्णव (डिप्टी कलेक्टर) व योगेश वैष्णव का मार्गदर्शन भूपेंद्र वैष्णव को प्राप्त हुआ.
इस आयोजन में प्रदेश मीडिया प्रभारी नंद किशोर वैष्णव, रामनारायण वैष्णव, सीता बाई वैष्णव, तजेंद्र दास वैष्णव, यशवंत वैष्णव, गिरिजा वैष्णव व अन्य उपस्थित रहे. इनके सफल होने से वैष्णव समाज के लोगों ने खुशी व्यक्त कर बधाई दी.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft