रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीजेपी द्वारा पहले 21 प्रत्याशियों की घोषणा कर एक और सीट से भी ऐलान करने के बाद कांग्रेस में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है. वहीं अब कांग्रेस में भी प्रत्याशी चयन को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि सितंबर के पहले सप्ताह में प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे.
बता दें कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रत्याशी चयन को लेकर नया तरीका निकाला है. इसके तहत जो भी कांग्रेसी दावेदारी करना चाहता था उससे ब्लॉक कमेटी में आवेदन जमा करने के लिए कहा गया था. अब सभी दावेदारों का नाम कमेटी के पास पहुंच गया है. अब उन पर कमेटी विचार करेगी और फिर स्क्रीनिंग के जरिए कई स्तर पर छंटनी और चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगाई जाएगी. इसके लिए ही शेड्यूल जारी किया गया है.
राहुल गांधी के दौरे के बाद कवायद
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस के तय शेड्यूल के मुताबिक 2 सितंबर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे. उनसे चर्चा के आधार पर 3 सितंबर को 3-3 नामों का पैनल बनाया जाएगा. जबकि 4 व 5 सितंबर को अजय माकन की मौजूदगी में छानबीन समिति की ओर से नामों पर चर्चा की जाएगी.
6 को पहली सूची संभावित
अब जब 4 व 5 सितंबर को नामों पर चर्चा पूरी कर ली जाएगी तब 6 सितंबर या उसके बाद कांग्रेस की पहली सूची जारी की जा सकती है. अब सभी को इन तिथियों का इंतजार है. कारण ये कि कई कमजोर सीटों से प्रत्याशी बदलने की भी चर्चा है. किनका नाम कटेगा और कौन यथावत रहेगा, यह उसी दौरान पता चलेगा. सभी को अब 6 सितंबर का ही इंतजार है.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft