रायपुर। छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय एजेंसी लगातार अलग-अलग मामलों में दबिश दे रही है। अब सेंट्रल जीएसटी ने उरला और सिलतरा स्थित 2 लोहा कारोबारियों के 3 ठिकानों में मंगलवार को दबिश दी। अफसरों की 17 सदस्यीय टीम दस्तावेजों, कम्प्यूटर, स्टॉक, खरीदी-बिक्री और GST की छानबीन की है।
जानकारी के अनुसार, दोनों लोहा कारोबारियों के खिलाफ पिछले काफी समय से टैक्स चोरी करने की शिकायतें मिल रही विभाग को मिल रही थी। इसे देखते हुए उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। बताया जा रहा कि, इस दौरान करीब 40 लाख रुपए की रिकवरी भी जांच अधिकारियों ने की है।
दबिश के दौरान जांच अफसरों को बोगस बिलिंग, कच्चे में काम करने और फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने के इनपुट मिलें है। इसे देखते हुए, कारोबारियों से पूछताछ कर बयान लिए गए है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि, इन उद्योगों में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद इन पर कार्रवाई की गई है। टीम की कार्रवाई के पूरा होने पर टैक्स चोरी की गणना करने के बाद जुर्माना सहित अन्य बकाया राशि को वसूल किया जाएगा।
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
छत्तीसगढ़ में MBBS-BDS काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू, 8 सितंबर तक आवेदन
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft