Sunday ,March 08, 2026
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए तीन डॉक्टर समेत 6 लोग गिरफ्तार...

छत्तीसगढ़ में CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए तीन डॉक्टर समेत 6 लोग गिरफ्तार

 Newsbaji  |  Jul 01, 2025 10:57 PM  | 
Last Updated : Jul 02, 2025 08:34 AM
छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में CBI की दबिश
छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में CBI की दबिश

रायपुर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिश्वत मांगने के मामले में मंगलवार को छत्तीसगढ़ में बड़ी छापेमारी की है। सीबीआई ने मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए गलत इंस्पेक्शन रिपोर्ट को सही बताकर पेश करने के मामले में तीन डॉक्टरों और तीन अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बदले  55 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर के रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के पदाधिकारियों, निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों और अन्य बिचौलियों के खिलाफ मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए आयोजित वैधानिक निरीक्षण प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया था। 

सीबीआई को सूचना मिली थी कि संस्थान के अधिकारी निरीक्षण के लिए नियुक्त आकलनकर्ताओं को प्रभावित कर रहे हैं, ताकि वे पक्ष में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने जाल बिछाकर रिश्वत के लेन-देन के समय छह व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपियों द्वारा निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न प्रकार की रणनीतियों का उपयोग किए जाने की बात भी सामने आई है।

कथित तौर पर आरोपियों ने निरीक्षण करने वाले डॉक्टरों को अवैध रूप से प्रभावित करके प्रक्रिया में हेरफेर करने के लिए अलग-अलग तौर-तरीकों का इस्तेमाल किया. सीबीआई ने कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक स्थानों पर तलाशी जारी है। 

 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft