राजनांदगांव/बालाघाट। छत्तीसगढ-मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र जोन में नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बालाघाट पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, पुलिस ने किरनापुर के जंगल से एक नक्सली डंप का खुलासा किया है। इस डंप से पुलिस ने करीब 11 लाख रुपए की नकदी बरामद की है। एमएमसी जोन में यह पहला मौका है, जब नक्सली संगठन की नगद राशि पुलिस के हाथ लगी है।
जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर 2025 की शाम जंगल में सर्चिंग के दौरान यह रुपयों का डंप मिला है, जिसमें नकदी के साथ अन्य सामग्री भी रखी गई थी। पुलिस को यह सफलता आत्मसमर्पित नक्सली MMC सचिव कबीर और उसके साथियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर रिकवरी की गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, नक्सल संगठन को जोन को मजबूत करने के लिए सेंट्रल कमेटी से फंड उपलब्ध कराया जाता था। इसके बाद एरिया कमेटी द्वारा इलाके में तेंदूपत्ता ठेकेदारों, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों से जुड़े ठेकेदारों और स्थानीय लोगों से जबरन वसूली कर रकम जुटाई जाती थी।
नगदी की बरामदगी का पहला मौका
किरनापुर के जंगल से मिला यह डंप नकदी की बरामदगी के लिहाज से अब तक का पहला मामला है। इससे इस संभावना को भी बल मिला है कि MMC जोन में बड़ी मात्रा में नकदी और हथियारों के डंप मौजूद हो सकते हैं। बालाघाट पुलिस की इस कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। बताया गया है कि तीनों राज्यों में शीर्ष नक्सली कैडरों ने सरेंडर किया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft