राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में नेशनल हाइवे पर लगातार हादसे हो रहे है। तेज रफ्तार लोगों की जान ले रही है। ऐसा ही एक हादसा NH-930 पर मानपुर से करीब 3 किलोमीटर दूर हुआ, जहां भिलाई से पखांजूर जा रही एक कार की 2 बाइकों से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिन्हें पास के ही अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घायलों को मानपुर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, एक बाइक पर युवक और युवती सवार थे, जबकि दूसरी पर एक युवक अकेला था। दोनों बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया। फिलहाल, घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों में आक्रोश
दरअसल, इस क्षेत्र में यह पहला सड़क हादसा नहीं है। 3 दिन पहले भी इसी हाईवे पर एक और दुर्घटना हुई थी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित है। पिछले रविवार को हुई मौतों के बाद ग्रामीणों ने हाईवे बनाने वाले ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था और उसके खिलाफ अपराध दर्ज कराने की मांग प्रशासन से की थी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft