रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपराध के मामले में सबसे आगे निकल गई है। हत्या, बलात्कार, लूट, अपहरण और चोरी के मामले में रायपुर नंबर वन है। जनवरी 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक थानों में दर्ज मामलों की बात करें तो प्रदेश में एक साल में हत्या के 1114, लूट के 458, अपहरण के 3644, चोरी के 7960 और डकैती के 56 मामले दर्ज हुए। वहीं, पिछले पांच साल की बात करे तो साल दर साल अपराध के मामलों में बढ़ोतरी ही हो रही है। अपराध पर लगाम लगाने में पुलिस प्रशासन असफल साबित हो रहा है।
सेटअप के हिसाब से स्टाफ नहीं
प्रदेश में करीब 482 थाने है। इस हिसाब से कांस्टेबल तथा हेड कांस्टेबल की संख्या 87 हजार के आस-पास है, ऐसा नहीं है। प्रदेश में आज भी लगभग 17 हजार जवानों की कमी है। वही थानों में भी सेटअप के हिसाब से स्टाफ नहीं है। एसआई, एएसआई व कांस्टेबल की संख्या में कमी है।
प्रदेश में 5 वर्ष में दर्ज हुए अपराधों के आंकड़े
| वर्ष | हत्या | लूट | चोरी | बलात्कार | अपहरण | डकैती |
| 2020 | 972 | 458 | 6040 | 1210 | 2008 | 85 |
| 2021 | 1007 | 553 | 8080 | 1093 | 2681 | 73 |
| 2022 | 1013 | 495 | 9038 | 1246 | 2740 | 67 |
| 2023 | 935 | 377 | 7480 | 2232 | 3377 | 50 |
| 2024 | 1027 | 424 | 7288 | 2980 | 3333 | 54 |
रायपुर जिले के कप्तान लाल उमेद सिंह का कहना है कि, "रायपुर की दूसरे जिलों से तुलना ठीक नहीं है। रायपुर की जनसंख्या ज्यादा होने की वजह से काफी चीजे बदल जाती है। अपराध में कमी लाने लगातार कोशिश की जा रही है। कमियों को दूर करने का भी प्रयास किया जाएगा।"
लखनऊ अग्निकांड, कोचिंग सेंटर में मची चीख-पुकार, 15 शव बरामद
ISI के स्लीपर सेल का कथित आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा में किरायेदार सत्यापन के दौरान खुला मामला
कोरिया जिले के तिहरे हत्याकांड में सभी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft