भिलाई. ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ व युवा सदस्यों ने शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के लिए एक सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण और भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा लगाने व सौंदर्यीकरण समेत एक चौक बनाने की मांग भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से आवेदन के माध्यम से की. इस पर सकारात्मक पहल हुई और विधायक ने मांगों को मंजूर कर लिया.
बता दें कि ब्राह्मण समाज की बात को विधायक देवेंद्र यादव ने सुना और तत्काल प्रभाव से भगवान परशुरामजी के चौक का विधायक निधि से बनाने की बात कही. साथ ही साथ भवन निर्माण को लेकर सकारात्मक सुझाव देते हुए ब्राह्मण समाज को ये विश्वास दिलाया कि जल्द ही भवन का कार्य भी पूर्ण किया जाएगा. सभी ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया.
ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ पार्षद व एमआईसी सदस्य केशव चौबे, पार्षद अभिषेक मिश्रा, पार्षद शुभम झा, छाया पार्षद हरेंद्र नारायण मिश्रा, शरद मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज मिश्रा सर्व ब्राह्मण समाज के युवा सदस्य मनीष तिवारी, जलज त्रिपाठी,आशीष मिश्रा, समाज के वरिष्ठ सदस्य पुरोहितजी, राम लल्लू दुबे, बद्री प्रसाद शुक्ला, मनोज तिवारी, राजकुमार मिश्रा , आलोक पांडेय, राहुल तिवारी व अन्य उपस्थित रहे.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft