रायपुर। छत्तीसगढ़ का केन्द्रीय जेल रायपुर एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार जेल के अंदर गैंगवार होने की खबर सामने आ रही है। जेल में बंद विचाराधीन कैदियों के बीच हुए विवाद में युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे समेत दो लोगों पर साई नामक युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में आशीष को गंभीर चोटें आई है, उन्हें शासकीय हॉस्पिचल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे करोड़ों की ठगी के आरोप में जेल में बंद तांत्रिक के.के.श्रीवास्तव का करीबी है। मेकाहारा हॉस्पिटल से मिली जानकारी के मुताबिक, शिंदे के चेहरा, हाथ और छाती में गंभीर चोट आई है। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है।
बताया जा रहा कि पिछले दिनों भी साहिल और सोहेल नामक कैदियों ने कटनी मारकर केंद्रीय जेल में वारदात को अंजाम दिया था। लगातार इस तरह के वारदात से केन्द्रीय जेल में कैदियों के बीच बढ़ती जा रही है, जिससे कैदियों के बीच दहशत का माहौल बनता जा रहा है।
मालखाने से एक करोड़ से ज्यादा के आभूषण गायब! पुलिस बोली- बंदर ले गए, कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
जेल में बंद छात्र को NEET-2026 परीक्षा देने की अनुमति, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के संजय अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft