बीजापुर. छत्तीसगढ़ में जारी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार अभियान के बीच बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर बीजापुर पहुंचे. यहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी का घोषणा पत्र ऐतिहासिक होगा. बस्तर पर कहा कि यहां की सभी सीटें हम जीत रहे हैं.
बता दें कि ओम माथुर चुनाव में पार्टी की स्थिति और तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बीजापुर पहुंचे थे. यहां स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों पर चर्चा की और जरूरी निर्देश भी दिए. इसी बीच उन्होंने पत्रकारों से भी चर्चा की. इसमें पार्टी के घोषणा-पत्र को लेकर भी बात कही और बस्तर को लेकर स्ट्रेटजी भी बताई.
डरी हुई है कांग्रेस
ओम माथुर ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से चुनावी मंच पर घोषणाएं की जा रही हैं. वे असल में डरे हुए हैं. उनका घोषणा पत्र धरातल पर उतरा नहीं है. वहीं बीजेपी के चुनावी घोषणा पत्र को छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज करने की दिशा में ऐतिहासिक होने की बात कही.
जीतेंगे सभी सीटें
बस्तर की सीटों पर उन्होंने सभी सीटों पर जीत का दावा किया. आपको बता दें कि माथुर विशेष विमान से सुबह बीजापुर पहुंचे. बीजेपी अटल सदन कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद बंद कमरे में बीजेपी प्रत्याशी महेश गागड़ा व अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ घंटेभर से अधिक उनकी बैठक चली.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft