अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बलरामपुर जिले के बीजेपी नेता धीरज सिंहदेव के मासूम बेटे स्वतंत्र सिंहदेव की हादसे में मौत हो गई. वह अपनी बुआ के घर अंबिकापुर के वसुंधरा कॉलोनी में आया हुआ था. घर के बाहर खेलते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
बता दें कि घटना के तुरंत बाद घायल बच्चे को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. पुलिस ने मामले में आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
वहीं हादसे की बात करें तो सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि मासूम स्वतंत्र खेलने के दौरान बच्चों से अलग होकर सड़क के बीच बैठकर कुछ चीज उठा रहा है या फिर बैठकर कुछ करने की कोशिश कर रहा है.
इसी दौरान कार मोड़ से टर्न लेकर आई. आशंका जताई जा रही है कि बच्चे के झुके होने की वजह से कार चालक को वह नजर नहीं आया होगा. यही वजह रही कि आवाज लगाने के बाद भी उस पर असर नहीं हुआ और फिर बच्चे को कुचलते हुए कार आगे बढ़ गई.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft