बस्तर। नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार के मामले में फंसे भानुप्रतापुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस की टीम कांकेर पहुंची है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मच गया है।
भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस की ओर से अभी तक कोई समन नहीं मिला है, ऐसे में कोई भी पुलिस कैसे गिरफ्तार कर सकती है। जानकारी के अनुसार, झारखंड पुलिस कांकेर पहुंची है। यहां पुलिस ब्रम्हानंद नेताम को गिरफ़्तार करने के लिए उनकी तलाश कर रही है।
वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री ब्रजमोहन अग्रवाल ने भूपेश सरकार पर षड़यंत्र का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, भानुप्रतापुर की जनता और छत्तीसगढ़ की जनता सरकार को चुनाव में जवाब देगी। चुनाव के बीच इस तरह दस्तावेजों में हेरफेर करके भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को फंसाया जा रहा है। इस मामले में नुकसान कांग्रेस को ही होगा। बृजमोहन ने आरोप लगाया कि क्या अभी तक झारखंड की पुलिस सो रही थी।
इधर, दुष्कर्म केमामले में पीड़िता का नाम उजागर करने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लेते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के खिलाफ कार्रवाई केलिए कांकेर पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजा है। आयोग ने भाजपा के चरामा मंडल द्वारा भेजी गई शिकायत का उल्लेख करते हुए पीड़िता की पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई कर तीन दिन का समय दिया है।
बदायूं सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शा की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत, 3 घायल
सिंचाई विभाग का बाबू 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार, विभाग में हड़कंप
बांके बिहारी मंदिर के चंदे में हेर-फेर के आरोप, संत दिनेश फलाहारी ने CBI जांच की मांग उठाई
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft