बिलासपुर. लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजधानी दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट की सुविधा शुरू होने जा रही है. 31 अक्टूबर से नियमित रूप से यह सुविधा सप्ताह में 3 दिन मिलेगी. टाइम-टेबल भी जारी कर दिए गए हैं.
बता दें कि अब तक बिलासपुर से दिल्ली के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट संचालित हो रही थी. इसके तहत दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर विमान प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचता था. वहां से पैसेंजर लेकर वह बिलासा देवी केंवटीन एयरपोर्ट बिलासपुर में लैंड कर रहा था. इससे यात्रियों को अतिरिक्त समय लग रहा था.
इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री समेत नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा. आखिरकार इस पर अब जाकर मुहर लगी है. इसके साथ ही बिलासपुर-दिल्ली सीधी फ्लाइट सुविधा का ऐलान कर दिया गया है. हालांकि इससे पहले ट्रायल का दौर भी चला, जिसके बाद शेड्यूल जारी कर 31 अक्टूबर से नियमित उड़ान की घोषणा भी कर दी गई है.
सप्ताह में ये 3 दिन मिलेगी सेवा
यह है टाइमिंग
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft