भिलाई/दुर्ग। भिलाई के नेहरु नगर चौक स्थित पुलिस टॉवर के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रकाश सिंह की बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक में आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने बिना देर किए एक दमकल वाहन और टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया।
मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने देखा कि आग बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और साहस एवं तत्परता के साथ आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग बुझाने के लिए दमकल वाहन से करीब एक गाड़ी पानी का उपयोग किया गया।
फिलहाल बाइक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 12 सितंबर तक कई MEMU ट्रेनों के ठहराव रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के काफिले से जुड़ा विवाद, टोल कर्मचारी से मारपीट का वीडियो वायरल
फर्जी IAS बनकर होटल में रौब झाड़ रहा था युवक, 16 लोगों को दी पार्टी; बिल चुकाए बिना हुआ फरार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft