बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में 30 घंटे से अधिक समय से चल रही मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने तीन शव को बरामद कर लिए हैं। हजारों संख्या में जवान तीन दिनों से पहाड़ी को घेर कर रखा है।
जानकारी के मुताबिक, तीनों राज्यों की संयुक्त फोर्स ने चारों तरफ से नक्सलियों को घेर रखा है। क्योंकि सेना के जवान इस बात का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही नक्सलियों का पहाड़ी से नीचे की तरफ मूवमेंट होगा तो बड़ा एक्शन होने की संभावना बन सकती है।
बता दे कि, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों और पुलिस ने अब का सबसे बड़ा ऑपरेशन लांच किया है। यहां अब तक की जो सूचना मिली है इसके मुताबिक सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। करीब 150 नक्सलियों को जवानों ने यहां घेरकर रखा हुआ है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी चल रही है।
गृहमंत्री खुद कर रहे निगरानी
इस ऑपरेशन की पल-पल की अपडेट खुद उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ले रहे है। दरअसल, तेलंगाना कैडर के नक्सली लीडर ने पिछले दिनों एक पर्चा जारी कर ग्रामीणों को कर्रेगुट्टा के जंगल और पहाड़ी पर नहीं आने की हिदायद दी थी। नक्सलियों ने कहा था कि अपनी सुरक्षा के लिए यहां बड़ी संख्या में बमों का जाल बिछाया हुआ है। अब इसी इलाके में दो राज्यों की फोर्स ने एक साथ घुसकर बड़ा ऑपरेशन शुरु कर दिया है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft