बस्तर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जीत हाशिल की। साल 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से उपचुनावों में पार्टी की यह लगातार पांचवीं जीत है। चुनाव अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि कांग्रेस की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को 21 हजार 171 मतों के अंतर से हराया।
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस उपचुनाव में सावित्री मंडावी को 65 हजार 479 वोट और भाजपा के ब्रह्मानंद नेताम को 44 हजार 308 वोट मिले। उन्होंने बताया कि निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अकबर राम कोर्रम को 23 हजार 417 वोट मिले हैं। नक्सल प्रभावित कांकेर जिले के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए इस महीने की पांच तारीख को मतदान हुआ था। जिसमें 71.74 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft