रायपुर. छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच 16 जून से सभी सरकारी स्कूल खुलने का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एक दिन पहले ही जारी किया था. कमोबेश इसी दौरान निजी स्कूल भी खुलने वाले थे. अब एक दिन बाद 14 जून को ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फरमान जारी हो गया है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 26 जून से पहले सभी स्कूल बंद रहेंगे. उन्होंने साफ कहा है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाया जाए और तब तक सभी स्कूल बंद रखा जाए.
सरकारी स्कूलों के लिए था आदेश
बता दें कि 13 जून को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया था. इसमें कहा गया था कि सभी सरकारी स्कूल 16 जून से खुलेंगे. इसके साथ ही 15 जुलाई तक प्रवेशाेत्सव मनाया जाएगा. जबकि शुरुआती 10 दिनों में विशेष कार्यक्रम भी होंगे, जिनका शेड्यूल समेत गाइडलाइन स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी की गई थी. लेकिन अब जब सीएम का आदेश जारी हो गया है तो माना जा रहा है कि यह रिशेड्यूल हो जाएगा. फिर ये आयोजन 26 जून के बाद हो सकते हैं.
लू पर भी आया था बड़ा अपडेट
इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून भी देर से आने वाला है. इससे पहले भीषण गर्मी पड़ रही है. बीते 12 जून को ही मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर से बस्तर में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट तो रायपुर, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायगढ़, मुंगेली जैसे जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया था. कमोबेश अन्य जिलों में भी इसी तरह की स्थिति है. ऐसे में छोटे बच्चों के लिए स्कूल जाना किसी खतरे से खाली नहीं रहता है. इस पर अभिभावकों से लेकर सामाजिक संगठनों के लोग भी मांग कर रहे थे कि स्कूलों को अभी न खोला जाए.
ED-EOW का बड़ा एक्शन: भारतमाला घोटाले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के करीबियों पर छापा
डोंगरगढ़ में सनसनी: रंजिश में शादी समारोह बना खूनी, युवक की हत्या
दुर्ग जिले में एक ही रात कई जगह आगजनी, दमकल विभाग ने आग पर किया नियंत्रण, हादसा टला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft