रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस एक बार फिर से अपने पांव पसारने लगा है। रायपुर में तीन दिन बाद दो नए कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है तो वहीं पूरे प्रदेश में अब कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्पा 5 हो गई है।
शुक्रवार को रायपुर में दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें एक पुरुष (74 वर्ष) और एक महिला (42 वर्ष) शामिल हैं। पुरुष संक्रमित टाटीबंद क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि महिला प्रेम नगर, मोवा इलाके की निवासी है। दोनों ही मरीज़ों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। इससे यह साफ होता है कि कोरोना का संक्रमण स्थानीय स्तर पर फैलने की संभावना जताई जा रही है।
सावधानी से रहें
जानकार बताते है कि, इस समय लोगों को सावधानी बरतने की जरुरत है। अगर भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाते है तो मास्क का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें। अगर कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखे तो तुरंत परीक्षण कराएं और आवश्यक हो तो डॉक्टर से संपर्क करके उपचार भी करें।
भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
ऑनलाइन ट्रेडिंग और नौकरी के नाम पर 85 लाख की ठगी, भिलाई में मामला दर्ज
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft