बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक बड़ी खबर है. यहां टुंड्रा तहसीलदार रेखा चंद्रवंशी की कार के सामने एक युवक लेट गया और न्याय की गुहार लगाने लगा. उसका कहना था कि न्याय नहीं मिलेगा तब तक नहीं उठेगा. मौके पर अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. तब पुलिस ने जबरदस्ती उसे उठाया. अब इसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि इस दौरान पीड़ित युवक और उसके साथ मौजूद लोग तहसीलदार की मौजूदगी में हुई कार्रवाई पर सवाल उठाते रहे. वे कहते रहे कि मकान किसी और का तोड़ना था, लेकिन उनका मकान तोड़ दिया गया है. मामला कब्जे की जमीन पर मकान बनाने और फिर कार्रवाई के दौरान गड़बड़ी का बताया जा रहा है. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अफसरों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीण भी आरोप लगा रहे हैं, जिसे वीडियो में साफ सुना जा सकता है.
कार्रवाई के लिए पहुंची थीं तहसीलदार
जानकारी के अनुसार, टुंड्रा तहसीलदार रेखा चंद्रवंशी दलबल के साथ गांव में कार्रवाई के लिए पहुंची थीं. गांववालों व कार्रवाई का विरोध करने वालों का कहना था कि कब्जे की जमीन पर मकान किसी और का है तो तहसीलदार कह रही थीं कि सेप्टिक तो विरोध करने वाले लड़कों की बनी है. इस तरह विवाद चलता रहा और पुलिस द्वारा युवक को हटाए जाने के बाद तहसीलदार की गाड़ी आगे निकल गई, लेकिन ये पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया.
यहां देखें वीडियो:
बलौदाबाजार की टुंड्रा तहसीलदार रेखा चंद्रवंशी की कार के सामने लेटा युवक
— NewsBaji (@NewsBaji) April 4, 2023
पूरी खबर यहां पढ़ें: https://t.co/iFtc1BEWqS pic.twitter.com/95Ktf9Qki2
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft