बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में घाटी के पास तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इससे 2 युवकों की मौत हो गई. जबकि 2 को सामान्य चोटें आई हैं. दरअसल, चारों दोस्त कार में सवार होकर बाबा बैद्यनाथ धाम दर्शन करने व जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे.
बता दें कि चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनडीहा निवासी संजय पटेल व शत्रुघ्न पटेल गांव के ही दो अन्य दोस्तों के साथ बैद्यनाथ धाम जा रहे थे. घटना आधी रात को हुई. बलरामपुर जिले में अंबिकापुर-बनारस रोड पर धनवार और फूली डूमर के बीच घाटी से लगा हुआ तीखा मोड़ है.
कार की रफ्तार अधिक होने के कारण यहां कार अनियंत्रित हो गई. इससे वह कई बार पलटते हुए पास के खेत में चली गई. हादसे में संजय और शत्रुघ्न गंभीर रूप से घायल हो गए. उसके दोस्तों ने आने-जाने वालों से संपर्क कर बसंतपुर थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची.
तोड़ चुके थे दम
पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को वाड्रफनगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. साथ ही परिजन की मौजूदगी में दोनों शवाें का पीएम कराया जा रहा है.
अपने ही शब्दों के घातक असर से कोई सबक नहीं!- सुनील कुमार
पुणे-हावड़ा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर समेत 5 स्टेशनों पर ठहराव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft