रायपुर. छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग के मामले की जांच कर रहे ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने राजधानी रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है. कुछ देर पहले ही ढेबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है. ईडी पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांग सकती है.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ढेबर परिवार के घर और अन्य परिसरों में छापेमारी की थी. इसके बाद ईडी ने भी हाल में शराब कारोबारियों के यहां छापे के क्रम में मेयर एजाज और उनके बड़े भाई अनवर के यहां भी छापा मारा था. ढेबर ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी थी कि उनके घर पर ईडी की टीम नोटिस लेकर आई थी, लेकिन उनके भाई के घर बिना नोटिस के जांच की गई और सारा घर अस्त-व्यस्त कर दिया गया.
दो दिन पहले ढेबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. वे अपने समर्थकों के साथ गए थे. देर रात तक उनके समर्थक डटे रहे और एजाज के बाहर आने के बाद ही वहां से लौटे. खबर है कि अनवर ढेबर ईडी के नोटिस पर नहीं गए थे. इसके बाद ईडी ने उन्हें शुक्रवार को देर रात हिरासत में लिया. उनके साथ होटल के जीएम को भी हिरासत में लेने की चर्चा है, लेकिन कोर्ट में पेश नहीं किया गया है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft