राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के कारण एक हफ्ते के अंदर दूसरी मौत हुई है। राजनांदगांव जिले के लखोनी निवासी एक पुरुष की शनिवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक को पहले से हृदय रोग, सांस की तकलीफ और हाई ब्लड प्रेसर जैसी गंभीर बीमारियां थीं।
जानकारी के अनुसार, मरीज का इलाज शासकीय मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल, पेंड्री के आईसीयू में चल रहा था। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल देशकर बताते है कि, मरीज की हालत गंभीर थी और शनिवार रात उसकी मृत्यु हो गई। रविवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 20 जून को मरीज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे तुरंत कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था। मरीज के परिजनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उनके संपर्क में आए लोगों की जांच की जा रही है।
इससे पहले 16 जून को राजनांदगांव के ही 86 वर्षीय एक बुजुर्ग की कोरोना से मृत्यु हो गई थी। वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और रूटीन डायलिसिस के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों को उसमें कोविड के लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद जांच में वह पॉजिटिव पाए गए थे। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
राजनांदगांव कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। लखोली क्षेत्र में गई टीम सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित मरीजों का सैपल ली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. बीएल तुलावी, डॉ. सतीश मेश्राम, अखिलेश नारायण, कौशल शर्मा, रेणुका बत्रा, चंद्रमणी चंदेल शामिल थे।
छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, बिलासपुर के संजय अग्रवाल को मिली जिम्मेदारी
विजिट माय स्टेट अभियान को मिला विस्तार, UPSTDC ने शुरू किए 5 नियमित धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft