रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने प्रोफेसर विजय कुमार गोयल को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें रिटायरमेंट के बाद यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति के आदेशानुसार के बाद इस संबंध में राजभवन से आज आदेश जारी किया गया है।
प्रोफेसर गोयल संत गोविंदराम शादानी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, देवेंद्र नगर रायपुर के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल रह चुके हैं। अब वे कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष पद का दायित्व का निर्वाहन करेंगे।
इसके अलावा डॉ. व्यास दुबे, सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष (सांख्यिकी अध्ययन शाला) को पूर्णकालिक सदस्य (अकादमिक) नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग अधिनियम 2005 की धारा 36 की उपधारा (4) एवं (5) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है।
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft