रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में नक्सलवाद विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अफसरों से मुलाकात की है। शाह ने कहा, मोदी सरकार नक्सलवाद से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन को लीड कर रहे अधिकारियों को सम्मानित भी किया। उसमें छत्तीसगढ़ के डीजीपी अरुणदेव गौतम, बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा और बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज.पी भी शामिल रहे। इन्हीं अधिकारियों की रणनीति की वजह से लगातार फोर्स को बस्तर के अंदरूनी इलाके में मुठभेड़ में कामयाबी मिल रही है। सैकड़ों नक्सली मारे गए हैं।

केन्द्रीय मंत्री जल्द आएंगे बस्तर
अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया कि वह इन अभियानों को सफल बनाने वाले जवानों से मिलने के लिए उत्सुक हैं और जल्द ही छत्तीसगढ़ जाएंगे। 18 से 21 मई तक छत्तीसगढ़ पुलिस ने अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में अभियान चलाया। 21 मई को मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के महासचिव बासव राजू सहित 27 नक्सली मारे गए। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। शाह ने अभियान में शामिल अफसरों को सम्मानित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft