रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में AIIMS हॉस्पिटल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कार्यरत डॉक्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घटना अमानाका थाना क्षेत्र की है।
पंखे से लगाई फांसी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय डॉ. ए.रवि के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश का निवासी था। डॉ. ए.रवि AIIMS परिसर के पास बी ब्लॉक, हर्षित टॉवर स्थित फ्लैट नंबर 221 में अकेले रहता था। शनिवार देर रात रवि अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है, लेकिन अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस डॉक्टर के सहकर्मियों एवं परिजनों से मामले के बारे जानकारी जुटा रही है।
जांच में जुटी पुलिस, कारण अज्ञात
CSP अमन झा ने बताया कि 3 मई की दरमियानी रात डॉक्टर के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। मृतक मूलतः महबूब नगर हैदराबाद का रहने वाला है। परिजनों को सूचित कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft