रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 (CGPSC- 2025) का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से राज्य की विभिन्न सेवाओं में कुल 238 पदों पर नियुक्ति होनी है।
वर्ष 2024 में 246 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था, इस वर्ष 238 पदों के साथ भर्ती जारी की गई है। यह संख्या पिछले कई वर्षों की तरह लगभग 200-250 के दायरे में बनी हुई है, जिससे राज्य में प्रशासनिक सेवाओं की निरंतर मांग दिखती है।
दरअसल, इस बार सर्वाधिक 51 पद नायब तहसीलदार के लिए हैं, जो राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित होंगे। इसके बाद 29 पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा 'ग') और 28 पद राज्य पुलिस सेवा (DSP) के लिए आए हैं।
जानिए अन्य महत्वपूर्ण पदों की जानकारी
- मुख्य नगर पालिका अधिकारी (कक्षा 'ख')- 18 पद
- छत्तीसगढ़ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी- 15 पद
- छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (उपजिलाधिकारी)- 14 पद
- राज्य कर निरीक्षक- 16 पद
- उपपंजीयक- 12 पद
- आबकारी उपनिरीक्षक- 11 पद
- राज्य कर सहायक आयुक्त- 10 पद
परीक्षा की रूपरेखा
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ- 1 दिसंबर 2025, दोपहर 12:00 बजे
आवेदन की अंतिम तिथि- 30 दिसंबर 2025, रात्रि 11:59 बजे
गलति सुधार- 31 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 (मुफ्त)
सशुल्क गलति सुधार- 3 से 5 जनवरी 2026 (500 शुल्क)
प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि- 22 फरवरी 2026 (सुबह 10:00 से 12:00 और दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक)
मुख्य परीक्षा की संभावित तिथियां- 16, 17, 18 एवं 19 मई 2026
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे, किसी भी प्रकार के डाक या मैन्युअल आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
अन्य पात्रता
आयु सीमा (सामान्य वर्ग के लिए)- 1 जनवरी 2025 को 21 से 30 वर्ष
छत्तीसगढ़ स्थानीय निवासियों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष (35 + 5 साल छूट)
अन्य आरक्षित श्रेणियां
अनुसूचित जाति / जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला उम्मीदवार, विधवा/परित्यक्ता, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री। अंतिम वर्ष/सेमेस्टर परिणाम घोषित न हुआ हो तो भी प्रारंभिक परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा तक डिग्री अनिवार्य होगी।
चयन प्रक्रिया
परीक्षा 03 चरणों में आयोजित की जाएगी,
प्रारंभिक परीक्षा (स्क्रीनिंग टेस्ट)- 2 पेपर, सामान्य अध्ययन और योग्यता परीक्षा, वस्तुनिष्ठ आधार पर।
मुख्य परीक्षा- वर्णनात्मक पेपर, भाषा (हिंदी/अंग्रेजी/छत्तीसगढ़ी), निबंध, सामान्य अध्ययन सहित विविध विषय पर आधारित होगा।
साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण- लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर कुल अंक 1500 में से उम्मीदवारों का चयन होगा।
बता दे कि, पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालने से पता चलता है कि, राज्य सेवा परीक्षा में पदों की संख्या में उतार-चढ़ाव रहा है। वर्ष 2015 में सर्वाधिक 352 पदों की भर्ती हुई थी, जबकि कोविड वर्ष 2020-21 में 171–175 पदों तक संख्या घट कर हो गई थी।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft