रायपुर। राज्य शासन ने चार IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए है। जिसमें आशुतोष सिंह को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का नया कप्तान बनाया गया है। वही राजेश कुकरेजा को एसपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ से भिलाई बटालियन के कमांडेंट की नई कमान सौंपी गई है। वहीं, पारुल मथुर को सरगुजा रेंज की उप पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। जबकि प्रखर पांडे को उप पुलिस महानिरीक्षक ACB बनाया गया।
इसके अलावा रिटायर्ड IAS अफसर निरंजन दास सचिव, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी विभाग को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक, आबकारी विभाग के आयुक्त एवं छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन के एम०डी०और वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft