रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के धनेली नाला टाटीबंध क्रासिंग के पास दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में भाई-बहन व भांजा शामिल है. जबकि मां की हालत नाजुक है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के दौरान चारों एक बाइक में सवार थे, जिन्हें किसी तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि मामला धरसीवां थाना क्षेत्र का है. पंडरी के गांधी नगर निवासी बासु तांडी अपनी मां फूलमती, बहन दोना कुमारी और दोना कुमारी के आठ वर्षीय बेटे निहाल कुमार को अपनी बाइक में बैठाकर ले जा रहा था. तभी धनेली के पास एक बेकाबू अज्ञात गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी. इससे वे सड़क पर इधर-उधर गिर पड़े और तड़पते रहे.
जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक बासु, दोना कुमारी और बालक निहाल की मौत हो चुकी थी. वहीं फूलमती की हालत गंभीर थी. उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. वहीं आसपास के सीसीटीवी के जरिए टक्कर मारने वाले गाड़ी की पतासाजी की जा रही है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft